Kashipur News: बाजपुर में कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज,
काशीपुर, अगस्त 6 -- Kashipur News: बाजपुर। ग्राम गोबरा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम गोबरा निवासी सुरजीत कुमार ने न्यायिक मजिस्ट्रेट बाजपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 19 मई 2026 की सुबह गांव की एक दुकान के पास शिवम, शुभम, महेश कुमार, मोहित और नरेंद्र ने गाली-गलौज के बाद चाकू और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार खनन सत्र के दौरान डंपर से तार टूटने के विवाद को लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी थी और उसी रंजिश में आरोपी दबाव बना रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.