काशीपुर, अक्टूबर 24 -- Kashipur News: बाजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित ग्राम महेशपुरा में शनिवार को कांग्रेस की 'उत्तराखंड न्याय यात्रा' के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं, किसानों और स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महेशपुरा गुरुद्वारा साहिब के समीप जुटे कार्यकर्ताओं ने यात्रा पर पुष्पवर्षा की और वरिष्ठ नेताओं को फूलमालाएं पहनाने के साथ शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। यात्रा में शामिल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और पूर्व विधायक रणजीत रावत का कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सतपुली में न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, गोदियाल बोले- न्याय मिलने तक चैन से नहीं बैठेंगे यह भी पढ़ें- Rudrapur News: उधम सिंह नगर ...