काशीपुर, जुलाई 22 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। रामलीला सभागार में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जाधारी सीमा चौहान और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन कुसुम सैनी ने किया। सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं से स्वरोजगार अपनाने, आत्मनिर्भर बनने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सीमा चौहान ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता महिलाओं का सर्वांगीण विकास और आर्थिक सशक्तीकरण है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण की ...