Kashipur News: बाजपुर में अघोषित विद्युत कटौती से नाराज लोगों ने भेजा सीएम को ज्ञापन
काशीपुर, अगस्त 1 -- Kashipur News: बाजपुर। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक एवं किसान नेता जगतार सिंह बाजवा के नेतृत्व में शनिवार को लोगों ने उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाकर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया कि बिजली कटौती से किसान, व्यापारी, छात्र, छोटे उद्योग और आमजन प्रभावित हैं। धान की फसल की सिंचाई बाधित हो रही है, जबकि भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.