काशीपुर, अगस्त 11 -- Kashipur News: बाजपुर। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को देवभूमि आधार सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख के पति जोरावर सिंह भुल्लर ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आधार कार्ड से जुड़े कार्यों के लिए दूर-दराज के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। उद्घाटन अवसर पर जोरावर सिंह भुल्लर ने कहा कि ब्लॉक परिसर में आधार सेवा केंद्र शुरू होने से आसपास की दर्जनों पंचायतों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। अब स्थानीय लोगों को नए आधार पंजीकरण, नाम, पता और मोबाइल नंबर में संशोधन जैसे कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यहां सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गोविंद, सौरभ राणा, लीलाधर सैनी, देव सिंह, योगराज सैनी, कृष्ण कुमार, सूरज राठौर, विजय कश्यप रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...