Kashipur News: बाजपुर प्रथम सहकारी समिति आंकिक ने खुद पर लगे आरोपों के खिलाफ दिया धरना,
काशीपुर, जुलाई 24 -- Kashipur News: बाजपुर। बहुद्देश्यीय प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, बाजपुर में पूर्व प्रभारी सचिव एवं आंकिक हेम चंद्र काण्डपाल के निलंबन और कर्मचारियों के तीन माह से लंबित वेतन को लेकर विवाद गहरा गया। शुक्रवार को समिति संचालकों और सदस्यों ने कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया तथा अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां, ऊधम सिंह नगर को संबोधित ज्ञापन एडीओ सहकारिता संजय म्यान को सौंपा। उन्होंने अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पर मनमानी, द्वेषपूर्ण कार्रवाई और कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.