Kashipur News: बाजपुर पालिका कर्मियों ने थाली बजाकर निकाला रोष मार्च
काशीपुर, सितम्बर 29 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। नगर पालिका के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नियमितीकरण की एकमात्र मांग को लेकर हाथों में थालियां बजाते हुए जोरदार रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मुख्य मार्ग से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। आंदोलनकारी सीताराम तिवारी ने कहा कि दैनिक वेतनभोगी लंबे समय से नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने समय रहते मांग पर संज्ञान नहीं लिया तो आने वाले त्योहारी सीजन में बाजपुर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी और शहर गंदगी से पट जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान सीताराम तिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.