Kashipur News: बाजपुर नगर पालिका कर्मियों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,
काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद बाजपुर के सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण को लेकर चल रहा आंदोलन अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है। एक कर्मचारी का आमरण अनशन सोमवार को 11वें दिन भी जारी रहा, जबकि बेमियादी हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित बनी हुई है। सोमवार को कर्मचारी जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा गया कि यदि इस अवधि में नियमितीकरण की मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। दलित नेता अनिल वाल्मीकि ने बताया कि कर्मचारी सीताराम तिवारी पिछले 11 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। लगातार अन्न त्याग के कारण उनका स्वास्थ्य बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.