काशीपुर, सितम्बर 29 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। दोराहा क्षेत्र में नाले पर कथित अवैध अतिक्रमण से पानी की निकासी ठप होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश का पानी खेतों में जमा होने से फसलें बर्बाद होने की कगार पर हैं। राजस्व विभाग से कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो परेशान होकर एक किसान ने खुद मशीन लगाकर नाले की सफाई कराई।

किसानों की समस्याएँ क्षेत्र के किसान संजय बेनीवाल और अन्य किसानों ने बताया कि नाले पर हुए अतिक्रमण के कारण पानी का प्राकृतिक बहाव पूरी तरह रुक गया है। इससे बरसात का पानी सीधे खेतों में भर रहा है। लगातार जलभराव रहने से खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से अतिक्रमण हटाने और निकासी सुचारू करने की गुहार लगाई, लेकिन...