काशीपुर, जुलाई 29 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नए विषयों की स्वीकृति, विषय संयोजन की जटिलता और सीटों में वृद्धि जैसी लंबित मांगों को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा के नेतृत्व में कॉलेज के विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के मुख्य भवन पर तालाबंदी कर दी। वहीं प्राचार्य समेत सभी शिक्षकों को उनके कक्षों से बाहर निकाल दिया। इसके बाद छात्र बीएससी भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए और शासन और राजकीय महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां छात्रसंघ सचिव राहुल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत भट्ट, ऋतिक यादव, उत्कर्ष सिंह, सुखप्रीत सिंह, अयाज, डोली, आशीष कुमार, रितिक यादव आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapu...