Kashipur News: बाजपुर चेयरमैन के आश्वासन पर माने पालिका कर्मी, 15 दिन बाद हड़ताल खत्म
काशीपुर, अक्टूबर 8 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। नगर पालिका कर्मियों की पिछले 15 दिनों से जारी काम बंद हड़ताल चेयरमैन गुरजीत सिंह के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है। शुक्रवार सुबह से सभी पर्यावरण मित्र काम पर लौट आएंगे, जिससे त्योहारी सीजन के बीच नागरिकों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले दो हफ्तों से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी और जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे। लोगों की परेशानियों और त्योहारों को देखते हुए चेयरमैन गुरजीत सिंह ने कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने उनकी जायज मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और स्थानीय मुद्दों का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सफाई कर्मियों के आंदोलन के समर्थन में सीएम को भेजा ज्ञापन यूनियन पदाधिकारियों ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.