काशीपुर, जुलाई 28 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। सहकारी चीनी मिल में सामने आए कथित स्क्रैप घोटाले के विरोध में मिल गेट पर चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आंदोलन को समर्थन देते हुए राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: स्क्रैप घोटाला: जांच को पहुंची टीम ने तीन घंटे खंगाले दस्तावेजआंदोलन की मांगें उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धरना स्थल पर किसानों, श्रमिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यशपाल आर्य ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं, बल्कि तराई क्षेत्र के हजारों किसानों और कर्मचारियों की आजीविका का प्रमुख आधार है...