Kashipur News: बाजपुर चीनी मिल में स्क्रैप बिक्री पर भारी बवाल,
काशीपुर, जुलाई 21 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। बाजपुर सहकारी चीनी मिल में स्क्रैप बिक्री के दौरान कथित घटतौली का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने मिल परिसर में जमकर हंगामा किया। स्क्रैप से भरे एक ट्रक के वजन में दो अलग-अलग धर्मकांटों पर भारी अंतर मिलने का दावा करते हुए प्रदर्शनकारियों ने मिल प्रबंधन, शासन और प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और चालक को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि एसडीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार, चीनी मिल से स्क्रैप लेकर निकले एक ट्रक की आधिकारिक वजन पर्ची में उसका शुद्ध वजन 63 क्विंटल दर्ज था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संदेह होने पर उन्होंने मिल के बाहर स्थित एक निजी धर्मकांटे पर ट्रक का दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.