काशीपुर, अक्टूबर 31 -- Kashipur News: बाजपुर चीनी मिल में कर्मचारियों ने आयोजित की गेट मीटिंग, -2 नवंबर को प्रशासनिक कार्यालय में देंगे धरना

कर्मचारियों ने जताया रोष, धरने की चेतावनी बाजपुर, संवाददाता। सहकारी चीनी मिल परिसर में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इस दौरान पिछले पेराई सत्र में गन्ना क्रय केंद्रों को निजी मिल को आवंटित किए जाने और कर्मचारियों के पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने प्रधान प्रबंधक को चेतावनी देते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान न होने पर वे 2 नवंबर को प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना देंगे।

गन्ना आवंटन और वेतनमान को लेकर उठाई मांगें शनिवार को आयोजित गेट मीटिंग में चीनी उद्योग कर्मचारी ट्रेड यूनियन और सहकारी श्रमिक संघ के कर्मचारियों ने कहा कि आगामी पेराई सत्र...