काशीपुर, अगस्त 1 -- Kashipur News: बाजपुर। बाजपुर चीनी मिल में स्क्रैप प्रकरण को लेकर कांग्रेस और किसानों का 21 जुलाई से चल रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया। प्रभारी प्रधान प्रबंधक ऋचा सिंह ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की और उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। धरना समाप्त होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह पूनिया के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने जीएम को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- Kashipur News: स्क्रैप घोटाले की जांच करने बाजपुर पहुंची 4 सदस्यीय टीम, कर्मचारियों के बयान दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...