Kashipur News: बाजपुर चीनी मिल बंद करने की रची जा रही साजिश: भाकियू
काशीपुर, अक्टूबर 26 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर बाजपुर सहकारी चीनी मिल को बंद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह रंधावा ने चेतावनी दी कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सितारगंज मिल को क्षेत्र में गन्ना तौल केंद्र नहीं लगाने दिया जाएगा। अनाज मंडी स्थित किसान भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में रंधावा ने आरोप लगाया कि सरकार निजी मिल को फायदा पहुंचाने के लिए बाजपुर मिल के केन रिजर्व एरिया के चार गन्ना खरीद केंद्र सितारगंज चीनी मिल को सौंप रही है। रंधावा ने कहा कि एक दौर में बाजपुर चीनी मिल 40 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करती थी, लेकिन अधिकारियों और सरकार की उपेक्षा के चलते पिछले सत्र में यह आंकड़ा घटकर महज 15 लाख क्विंटल रह गया। अब बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.