काशीपुर, जुलाई 17 -- Kashipur News: सोनू नागी, बाजपुर। सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप के बाद शुक्रवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कोतवाल को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता अनिकेत मैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह न्यायालय परिसर में अपने मुकदमों के सिलसिले में मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान वार्ड नंबर-2, मुंडिया पिस्तौर निवासी दो भाई अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने धक्का-मुक्की की और गला पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...