Kashipur News: बाजपुर के निर्माणाधीन लेवड़ा पुल पर रोज लग रहा भीषण जाम,
काशीपुर, जुलाई 30 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। निर्माणाधीन लेवड़ा पुल पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से स्कूली बच्चों और आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। समस्या से परेशान क्षेत्र के निजी विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य गुरुवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह से मुलाकात कर पुल पर स्थायी यातायात व्यवस्था बनाने और जाम से निजात दिलाने की मांग की।
समस्या का गंभीरता विद्यालय प्रबंधकों ने बताया कि लेवड़ा पुल पर सुबह स्कूल खुलने और दोपहर में छुट्टी के समय स्थिति सबसे अधिक गंभीर हो जाती है। स्कूल बसें घंटों जाम में फंसी रहती हैं, जिससे बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते और छुट्टी के बाद भी देर से घर लौटते हैं। भीषण गर्मी में लंबे समय तक वाहनों में फंसे रहने से बच्चों को भूख, प्यास और थकान का सामना करना पड़ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.