काशीपुर, अगस्त 17 -- Kashipur News: बाजपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उझानी जंगल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कई ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वालों में सुरेश सिंह, बिट्टू, दिनेश, अभिषेक, हरगोपाल, गंगा प्रसाद, सलीम, श्याम सिंह, राकेश, सुनील, अनिल, जसविंदर, कुलजीत सिंह, प्रकाश, गुरमुख, सुखा और अमरजीत सिंह शामिल रहे। यहां प्रदेश मंत्री एसटी मोर्चा राजकुमार, मुकुंद शुक्ला, रामकिशन, जसविंदर सिंह, प्रेम सिंह, जगीर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...