Kashipur News: बाजपुर एनएच-74 पर टूरिस्ट बस ने पुलिस के हाईवे पेट्रोल वाहन को मारी टक्कर
काशीपुर, सितम्बर 9 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। नेशनल हाईवे-74 पर ग्राम कनौरा कट के पास मंगलवार देर रात करीब साढ़े बारह एक बेकाबू टूरिस्ट बस ने गश्त पर खड़े 112 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पेट्रोलिंग वाहन चालक दिनेश राणा घायल हो गए और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि बस में बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आईं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 52 सीटर टूरिस्ट बस लखीमपुर खीरी यूपी से देहरादून जा रही थी। बस में क्षमता से अधिक 84 यात्री सवार थे। देर रात एनएच-74 पर 112 की टीम कनौरा के पास तैनात थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने पेट्रोलिंग वाहन को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही दोराहा चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.