Kashipur News: बाजपुर अस्पताल में जल्द शुरू होंगे आंखों के ऑपरेशन, पोस्टमार्टम हाउस भी 2-3 माह में होगा संचालित,
काशीपुर, अक्टूबर 24 -- Kashipur News: बाजपुर। स्थानीय उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। अस्पताल में जल्द ही आंखों के ऑपरेशन शुरू होंगे, वहीं बहुप्रतीक्षित पोस्टमार्टम हाउस भी अगले दो से तीन महीनों के भीतर संचालित कर दिया जाएगा। शनिवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कुमाऊं मंडल निदेशक डॉ. केके अग्रवाल ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उप जिला चिकित्सालय पहुंचे स्वास्थ्य निदेशक ने इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.