Kashipur News: बाजपुर: लोनिवि के अपर सहायक अभियंता और भाजपा नेता में हाथापाई
काशीपुर, सितम्बर 6 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। बेरिया रोड पर लेवड़ा नदी पर निर्माणाधीन स्पान पुल का पानी ओवरफ्लो होकर इंद्रा कॉलोनी के घरों में घुसने से लोगों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंचे लोनिवि के अपर सहायक अभियंता राजीव कुमार और भाजपा नेता राजेश कुमार के बीच तीखी नोकझोंक के बाद जमकर हाथापाई हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भाजपा नेता ने अधिकारी के मुंह पर मिट्टी पोत दी। अधिकारी पर भी भाजपा नेता का गिरेबान पकड़ने और धक्का-मुक्की करने का आरोप है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने अधिकारी से मारपीट की। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन पुल के कारण लेवड़ा नदी का पानी इंद्रा कॉलोनी के दर्जनों घरों में भर गया था, जिससे स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.