काशीपुर, अगस्त 20 -- Kashipur News: जसपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज ममता पंत ने गुरुवार को बीएसवी इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को कानून की जानकारी दी। उन्होंने नाबालिगों से बाइक न चलाने और नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में पहुंचीं सिविल जज ममता पंत का छात्राओं ने स्वागत किया। प्रबंधक सुभाष अग्रवाल और प्रधानाचार्य मेजर स्वतंत्र मिश्रा ने बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया। ममता पंत ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट और नशे से संबंधित कानूनों की जानकारी दी।

नशे से बचने की सलाह उन्होंने छात्राओं को इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसी सोशल मीडिया साइटों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग के बाइक चलाते पकड़े जाने पर उसके पिता के नाम 25 हजार रुपये का चालान किया जा सकता है। सिविल जज ने छा...