Kashipur News: बाइक की चपेट में आकर पैदल जा रहे मजदूर की मौत
काशीपुर, जुलाई 18 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर पैदल जा रहे मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को सुल्तानगढ़ थाना कुंडा निवासी 28 वर्षीय राजवीर सिंह पुत्र रोशन सिंह काम समाप्त करने के बाद अपने घर वापस जा रहा था। इस दौरान हाईवे की पुलिया के पास एक बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। जिस पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कुंडा एसएसआई सुनील बिष्ट ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक को मौके से उठाकर एहतियात के तौर पर कोतवाली में खड़ा किया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.