Kashipur News: बहुचर्चित सलीम हत्याकांड के 11आरोपी दोषमुक्त
काशीपुर, अगस्त 6 -- Kashipur News: काशीपुर। केलाखेड़ा में वर्ष 2018 के बहुचर्चित सलीम हत्याकांड में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल की अदालत ने 11 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। वादी मासूम अली पुत्र अली रजा निवासी केलाखेड़ा ने सात जून 2018 को थाना केलाखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि छह जून 2018 की शाम रोजा अफ्तारी के दौरान लाठी-डंडे, सरिये और फर्से से लैस लईक अहमद, गुड्डू, नब्बू, दूल्हा मियां, मुन्ने, राशिद, फरमान, मनफुल, अल्ताफ, नवाब अली और तजम्मुल निवासी केलाखेड़ा घर में घुस आए और सलीम, जमील, मासूम अली, अली जायरा और यासीन अली पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.