काशीपुर, जुलाई 26 -- Kashipur News: बाजपुर। ग्राम बरहैनी-बुक्सार में अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह घटना का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम बरहैनी-बुक्सार निवासी फूल सिंह के घर में देर रात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे। इसके बाद उन्होंने घर को खंगालकर अलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...