काशीपुर, जुलाई 16 -- Kashipur News: जसपुर। ईई वीके सक्सेना ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश का मौसम है। ऐसे में बिजली के खंभों को छूने से दूरी बनाकर रखें। उन्होंने किसानों से भी खेत में लगे खंभे से दूरी बनाकर ही जुताई करने को कहा। बताया कि बारिश में खंभे पर तेज स्पार्क हो रहा हो, और आसपास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते से या पानी में न जाए। बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो उस पर न चढ़े। उन्होंने घरों में अच्छी क्वालिटी के उपकरण लगाने, अर्थिंग कराने के साथ ही किसी के बिजली की गिरफ्त में आने पर सूखी जगह, सूखे जूते पहनकर प्लास्टिक, लकड़ी के सुखे डंडे से ही छुड़ाने का प्रयास करें। तथा उस व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...