Kashipur News: बच्चों संग लापता दो बहनों के मामले में अपहरण का केस दर्ज
काशीपुर, अक्टूबर 30 -- Kashipur News: बाजपुर। बरहैनी क्षेत्र से अपने-अपने बच्चों के साथ लापता हुईं दो सगी विवाहिता बहनों के मामले में पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबाद (यूपी) के ठाकुरद्वारा निवासी सनोवर शाह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी दो विवाहित पुत्रियां सायबा पत्नी तौफीक और आयशा पत्नी अतीक निवासी बरहैनी अपने बच्चों सहित बिना बताए घर से लापता हो गई हैं। परिजनों ने तीन अक्तूबर को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोई सुराग नहीं मिलने और संदेह के आधार पर पुलिस ने 29 अक्तूबर को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.