Kashipur News: बंद मकान का ताला तोड़कर 70 हजार की नकदी और चांदी के आभूषण चोरी
काशीपुर, अक्टूबर 5 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। ग्राम महेशपुरा में रविवार रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये की नकदी और 200 ग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सोमवार सुबह परिवार घर लौटा तो चोरी का पता चला, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दोराहा चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना की स्थिति महेशपुरा निवासी कमल चंद्रा के मकान में फर्श का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी वजह से वह रविवार रात अपनी पत्नी रजनी व बच्चों के साथ पड़ोस में स्थित सतपाल के घर सोने चले गए थे। रात में अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और भीतर रखी अलमारी से नकदी व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह करीब छह बजे परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित परिवार की स्थिति पीड़िता रजनी ने बताया कि पिछल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.