काशीपुर, अगस्त 5 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। मतदाता सूची के एसआईआर अभियान के तहत फॉर्म-7 के माध्यम से दर्ज आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के जिलाध्यक्ष यशपाल राजहंस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- Kashipur News: मतदाता सूची से नाम हटाने की आपत्तियों पर कांग्रेस का प्रदर्शनज्ञापन में माँगें ज्ञापन में कहा गया कि बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-7 के माध्यम से प्राप्त सभी आपत्तियों का नियमानुसार सत्यापन कराया जाए। भाजपा नेताओं ने कहा कि बाजपुर नगर और सुल्तानपुर पट्टी उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे क्षेत्र हैं, इसलिए अन्य राज्यों से आकर निवास करने वाले लोगों के दस्तावेजों का भी विधि...