Kashipur News: फास्ट टैग रिचार्ज कराने के नाम पर डॉक्टर से 2.55 लाख की ठगी
काशीपुर, सितम्बर 25 -- Kashipur News: काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टर डॉ. खेमपाल सिंह से साइबर ठग ने फास्टैग रिचार्ज कराने के नाम पर 2.55 लाख रुपये की ठगी कर ली। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय निवासी डॉ. खेमपाल सिंह पुत्र नाथू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 17, 18 सितंबर को उन्होंने अपना फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए गूगल से एक नंबर निकालकर उस पर कॉल किया। फोन पर उनसे फास्टैग की केवाईसी कराने के लिए कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.