Kashipur News: फायरिंग कर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 12 पर मुकदमा दर्ज
काशीपुर, नवम्बर 14 -- Kashipur News: काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरखेड़ा में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने 12 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमले में सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। ग्राम पार का मंझरा निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर को आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर उनके घर पर हमला कर दिया। उनके हाथों में तमंचे, धारदार हथियार और लाठी-डंडे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने हवा में फायरिंग की और ईंट-पत्थर बरसाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.