Kashipur News: फर्जी व अवैध नक्शों पर रोक की मांग
काशीपुर, जुलाई 23 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन ने शहर में बिना पंजीकरण के फर्जी एवं अवैध नक्शों के आधार पर हो रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग उठाई है। गुरुवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन को शिकायत एवं सुझाव पत्र सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ अनधिकृत और गैरपंजीकृत व्यक्ति जाली दस्तावेजों और फर्जी नक्शों के आधार पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। इससे शहर के सुनियोजित विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और नियमों का पालन करने वाले पंजीकृत आर्किटेक्ट्स एवं इंजीनियर्स के व्यावसायिक हित प्रभावित हो रहे हैं। एसोसिएशन ने दावा किया कि शिकायत के साथ ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.