Kashipur News: प्राकृतिक आपदा से बर्बाद फसलों के मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन
काशीपुर, नवम्बर 2 -- मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। क्षेत्र में पिछले माह आई भीषण ओलावृष्टि और तूफान से बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों का सब्र टूट गया। आक्रोशित किसानों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का निष्पक्ष सर्वे कराकर शीघ्र राहत राशि वितरित करने की मांग की। धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि नौ अक्तूबर को आए अचानक तूफान और भारी ओलावृष्टि ने उनकी महीनों की गाढ़ी मेहनत पर पानी फेर दिया। आपदा के चलते धान और गन्ने समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं, जिससे उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.