Kashipur News: प्रशिक्षु आरक्षियों को अनुशासन व जनसेवा का संदेश
काशीपुर, जुलाई 4 -- Kashipur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन रुद्रपुर में शनिवार को प्रशिक्षु आरक्षियों का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में एसएसपी अजय गणपति ने जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश दिया। एसएसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों की व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की वास्तविक पहचान अनुशासन, ईमानदारी और आमजन के प्रति संवेदनशीलता से होती है। प्रशिक्षु जवानों को ड्यूटी के साथ-साथ निजी जीवन में भी अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी आरक्षी पारदर्शिता, निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करें तथा पुलिस की छवि को बेहतर बनाने में योगदान दें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन डीआर वर्मा, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.