Kashipur News: प्रधान संघ ने की आरटीआई मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग,
काशीपुर, सितम्बर 7 -- Kashipur News: बाजपुर। ग्राम प्रधान संघ ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर आरटीआई के तहत बेबुनियाद शिकायतें दर्ज कराने और जांच के नाम पर विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रधानों ने कहा कि कई मामलों में जांच के बाद आरोप निराधार साबित होने के बावजूद उनकी सामाजिक छवि प्रभावित होती है। संघ ने मांग की कि गड़बड़ी नहीं मिलने पर संबंधित सूचनाकर्ता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अनावश्यक दबाव बनाने पर कार्रवाई हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.