Kashipur News: प्रधानाध्यापक नौ सिंह को महामहिम राज्यपाल ने सम्मानित किया
काशीपुर, सितम्बर 5 -- Kashipur News: जसपुर। जिले से शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयनित प्रधानाध्यापक नौ सिंह को राज्यपाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शनिवार को देहरादून स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पूरे जिले से चयनित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरवरखेड़ा द्वितीय के प्रधानाध्यापक नौ सिंह को राज्यपाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। राज्यपाल के हाथों सम्मान पाकर नौ सिंह गदगद नजर आए। पुरस्कार मिलने पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। यह भी पढ़ें- शिक्षक नवीन को मिला शैलेश मटियानी पुरस्कार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.