काशीपुर, अक्टूबर 6 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। मेयर दीपक बाली ने पूर्व सैनिकों की मांग को देखते हुए सैनिक मिलन केंद्र के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करने की बात कही है।

सैनिक कल्याण मंत्री को पत्र साथ ही उन्होंने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को पत्र भेजकर सैनिक मिलन केंद्र के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पूर्व सैनिक एकता समिति ने बीती 10 सितंबर को मेयर को पत्र सौंपा था। इसमें कहा गया था कि काशीपुर क्षेत्र उत्तराखंड का महत्वपूर्ण सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है, जहां करीब छह हजार पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक, वीर नारियां, अर्धसैनिक बलों के जवान और उनके परिवार निवास करते हैं।

सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम वर्तमान में पूर्व सैनिकों के लिए ऐसा कोई स्थान उपलब्ध नहीं है, जहां वे सामाजिक ए...