काशीपुर, अक्टूबर 18 -- Kashipur News: बाजपुर। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व़ नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर रविवार को रामराज रोड स्थित तीन मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्णाहुति डालकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उत्तराखंड के विकास में स्व. तिवारी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखंड को औद्योगिक पहचान दिलाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में उनके फैसले महत्वपूर्ण रहे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: पूर्व सीएम स्व. पं. एनडी तिवारी को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- Dehradun News: कांग्रेसियों ने एनडी तिवारी को दी श्रद्धांजलि, वि...