Kashipur News: पुलिस ने मारपीट और अफरातफरी का माहौल बनाने वाले 6 हुड़दंगियों को दबोचा
काशीपुर, अक्टूबर 9 -- Kashipur News: काशीपुर। मुख्य बाजार में लड़ाई-झगड़ा कर हुड़दंग मचाने, अफरातफरी का माहौल बनाने और शांति भंग करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, कोमल सिंह पुत्र प्रेम सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह, हरदीप सिंह और लवप्रीत पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। सभी गांधीनगर, ढकिया नंबर-1 और कुंडेश्वरी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.