Kashipur News: पुलिस कर्मियों को छात्राओं ने बांधे रक्षा सूत्र
काशीपुर, अगस्त 27 -- Kashipur News: काशीपुर। समर स्टडी हॉल में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देते हुए रखाबंधन हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। गुरुवार को विद्यालय की छात्राओं ने समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कुंडेश्वरी पुलिस चौकी पहुंचकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद छात्राओं ने काशीपुर कोतवाली में भी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प जताया। इसके अलावा विद्यालय के विद्यार्थियों ने चीमा चौराहे पर आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: राखी बांधकर छात्राओं ने दिया सड़क सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.