काशीपुर, सितम्बर 21 -- Kashipur News: काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आईटीआई कोतवाली पुलिस ने कॉलेज प्रशासन, छात्र-छात्राओं और संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस ने चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。

पुलिस ने दिशा-निर्देश दिए सोमवार को हुई बैठक में कॉलेज परिसर और आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता और लिंगदोह समिति की सिफारिशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया। पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान अराजकता, हुड़दंग, नारेबाजी और विवाद से बचने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि कॉलेज परिसर और मुख्य मार्गों पर वाहनों के काफिले निकालने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने, स्टंट करने तथा हूटर या सायरन बजाने जैसी...