Kashipur News: पुराने नलकूप फेल, जर्जर पाइपलाइन से बाजपुर में पेयजल संकट गहराया
काशीपुर, अगस्त 10 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। नगरीय क्षेत्र में बढ़ती आबादी के बीच पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। जर्जर पाइपलाइन और नलकूपों के फेल होने से कई मोहल्लों में पानी का संकट गहरा गया है। सोमवार को स्थानीय नागरिकों ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ एसडीएम ऋचा सिंह से मुलाकात कर पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। नगरवासियों ने बताया कि बाजपुर की पेयजल आपूर्ति पांच नलकूपों पर निर्भर है, लेकिन रामलीला मैदान और पं. दीनदयाल पार्क स्थित दो नलकूप पूरी तरह फेल हो चुके हैं। वर्तमान आबादी के अनुसार नगर में कम से कम छह नए नलकूपों की आवश्यकता है। जल संस्थान परिसर में बना 650 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक भी जर्जर स्थिति में है, जबकि अनाज मंडी स्थित टैंक की क्षमता एक हजार किलोलीटर है।
जल संकट का कारण स्थानीय लोगों के अनुसार नगर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.