काशीपुर, अगस्त 14 -- Kashipur News: काशीपुर। स्व़ कैलाश चंद्र गहतोड़ी की जयंती के मौके पर साई पब्लिक ग्रुप ऑफ स्कूल्स काशीपुर ने पीएम श्री जीआईसी बांसखेड़ा के विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराईं। विद्यालय को एक वाटर कूलर, नौ सीलिंग फैन और सबमर्सिबल पंप सहित बोरवेल दान किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं बेहतर करना और पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...