काशीपुर, जुलाई 24 -- Kashipur News: काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंगापुर गोसाईं स्थित आवासीय परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, समतलीकरण और पुनर्स्थापना की मांग को लेकर लाभार्थियों ने शुक्रवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि आवासीय परिसर के 584 आवासों में लाभार्थी परिवार निवास कर रहे हैं। पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान उत्तराखंड पेयजल विभाग और बिजली पोल लगाने के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन ने कई स्थानों पर सड़कें खोदी थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...