Kashipur News: पांच सितंबर को शिक्षक दिवस का कार्यक्रम करेगा राष्ट्र सेवा मंच
काशीपुर, जुलाई 30 -- Kashipur News: जसपुर। राष्ट्र सेवा मंच की बैठक में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को स्वागत मंडप में आयोजित बैठक में पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की पुष्टि भी की गई। बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह स्वागत मंडप में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सतीश ग्रोवर और अंकुर बंसल को सदस्य बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष निकेश अग्रवाल ने की। यहां गौरव राजन अग्रवाल, यशपाल शर्मा, विशाल कश्यप, डॉ. मोहनलाल और नीरज बिश्नोई मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- Maharajganj News: युवा सम्मेलन से युवाओं में राष्ट्र चेतना का होगा संचार: सुरजीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.