Kashipur News: पद व राजनीतिक दल के नाम का बोर्ड लगाने पर 10 वाहनों का चालान
काशीपुर, सितम्बर 23 -- Kashipur News: काशीपुर। निजी वाहनों पर विभाग, पद एवं राजनीतिक दल के नाम के बोर्ड लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों के चालान किए। उच्च न्यायालय, उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को टांडा तिराहे पर निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल आदि का नाम/पदनाम प्रदर्शित करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने ऐसे निजी वाहनों को चेक किया, जिन पर वाहन स्वामियों ने किसी विभाग, संस्था, राजनीतिक दल अथवा पद का बोर्ड/पदनाम प्रदर्शित किया था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 10 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.