काशीपुर, जुलाई 26 -- Kashipur News: काशीपुर। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी और उसके परिजनों पर पति, देवर और ससुर से लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट करने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार साल बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवास विकास निवासी अंकुर पुत्र ओमकार सिंह ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, काशीपुर में धारा 156(3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके भाई पुष्पक कुमार का विवाह दो माह पूर्व बिजनौर के ग्राम भगतावाला निवासी कविता से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही कविता ने विवाद शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...