Kashipur News: नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया टीबी मुक्त भारत का संदेश
काशीपुर, अक्टूबर 14 -- Kashipur News: जसपुर। बीएसवी इंका के एनसीसी कैडेट्स ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। बुधवार को ग्राम ध्याननगर में आयोजित नुक्कड़ नाटक के दौरान कैडेट्स ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण और इलाज के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य मेजर स्वतंत्र मिश्रा और ग्राम प्रधान करतार सिंह ने कैडेट्स की इस सामाजिक पहल की प्रशंसा की। इस मौके पर डॉ. प्रफुल कौशिक, अनिल चौहान और राजीव कौशिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.