Kashipur News: निरीक्षण में रनिंग ट्रैक में मिली खामियां
काशीपुर, जुलाई 21 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देवेश शाशनी ने मंगलवार दोपहर रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें रनिंग ट्रैक ऊबड़-खाबड़ और कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्टेडियम प्रभारी एमएस नेगी को तत्काल गड्ढे भरवाने और ट्रैक को समतल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सीडीओ ने बास्केटबॉल कोर्ट, वेटलिफ्टिंग हॉल और इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। वेटलिफ्टिंग हॉल में उपकरणों की कमी पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को कहा। वहीं, स्टेडियम प्रभारी ने अवगत कराया कि बरसात के दौरान बैडमिंटन कोर्ट की छत से पानी टपकता है और वुडेन फ्लोर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। सीडीओ ने कहा कि सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण को लेकर गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.